Monday, 14 November 2011

"कुदरत ने दिल से बनाया तुम्हे"

कुदरत ने दिल से बनाया तुम्हे,
जो देखे तुम्हारा हो जाए !
तुम जिससे भी दो  बातें करो,
 सपनो मे तुम्हारे  खो जाए  !!

हिरनी सी चाल,रेशम से बाल,
हर ख्वाब तुम्हारे  सुनहरे है !
गुलनार गाल,तुम हो कमाल ,
और नयना शाम-सबेरे है !!
पायल रुनझुन -रुनझुन करती ,
 और  कोयल के जैसी गाये ..
तुम जिससे भी दो  बातें करो,
 सपनो मे तुम्हारे  खो जाए  !!



सीने में नदियों सी उफ़ान ,
जिसे देख के धडकन बढ़ जाये !
अंगड़ाई तुम्हारे लेने से  ,
मन में महुआ रस झड़ जाये !!
माथे पे बुँदे पसीने की ,
किस्मत पे अपने इतराये ...

तुम जिससे भी दो  बातें करो,
 सपनो मे तुम्हारे  खो जाए  !!
भौहें जैसे दुईज की चाँद ,
नाजुक सी कलाई वाली हो !
लचकाती कमर-फ़ूलों सा अधर,
तुम तो कितनी मतवाली हो !!
कारे -कजरारे नयनों में,
बस प्रीत की दुनिया की नजर आये
तुम जिससे भी दो  बातें करो,
 सपनो मे तुम्हारे  खो जाए  !!...


नथिया की चमक को देख सनम ,
सूरज भी शर्मा जाता है  !
मुखड़ा गुलाब के  जैसा है ,
जहां चांद भी सर को झुका जाता !!
बिजली गिरती है अदाओं से ,
बिन मौसम बादर बरसाये ....

तुम जिससे भी दो  बातें करो,
 सपनो मे तुम्हारे  खो जाए  !!...




पल्लू से झांकता जब  नाभि  ,
जैसे ईंद्रधनुष का नजारा हो !
हीरे -मोती की लड़ी करधन ,
जैसे करती कोई ईशारा हो !!

खुश्बू फैलाते हुए आंचल ,
रह -रह के हवा में लहराए ...

तुम जिससे भी दो  बातें करो,
 सपनो मे तुम्हारे  खो जाए  !!...


पिपर की पात खनके चूड़ी ,
मुस्कान शरद की धुप लगे !
हो नील गगन की परी कोई ,
मन मोहिनी सुंदर रूप लगे !!

कानो के जब झुमके झूलें ,
गुलशन में बहारा आ जाये ....

तुम जिससे भी दो  बातें करो,
 सपनो मे तुम्हारे  खो जाए  !!...


चंदन सा बदन  कितनी सुंदर,
जैसे रूप का कोई खज़ाना हो !
करने दीदार लम्बी कतार,
कोई पागल कोई दिवाना हो !!

जुल्फें हैं घटाओं के जैसे ,
मन मोर को जो है थिरकाए ...

तुम जिससे भी दो  बातें करो,
पनो मे तुम्हारे  खो जाए  !!...


कुदरत ने दिल से बनाया तुम्हे,
जो देखे तुम्हारा हो जाए !


तुम जिससे भी दो बातें करो ,
सपनों में तुम्हारे खो जाये ...
http://kavyapushpanjali.blogspot.in/2011/11/blog-post_8270.html


मोहन श्रीवास्तव (कवि)

दिनांक-२२/०७/२००५,शुक्रवार,रात्रि ९ बजे,

खरोरा,रायपुर(छ .ग.)

अब पांच साल है बाद मे आए


आ गया चुनाव का मौसम अब ,
जिसमे वोटों के सौदागर आएंगे !
तरह-तरह- के लुभावने वादे कर,
वे मतदातावों को लुभाएंगे !!

पाच साल पहले आए थे,
अब पाच साल है बाद मे आए !
उस समय भी हमे ऐसे लूटे थे,
और इस समय भी हमे ऐसे लूटने आए !!

उस समय भी ऐसे ही वादों की,
इनके मुंह से निकलती फ़ुलझड़ियां थीं !
कर जोड़ के चलते थे ऐसे,
वो तश्वीर भी कितनी बढ़िया थी !!

वोट हमारे ये लेके उड़े,
फ़िर याद इन्हे ना हम आए !
आज जरुरत इन्हे हमारी आन पड़ी तो,
ये माई-बाप फ़िर हमे कहने आए !!

ऐसे ही झूठे वादों से,
इतिहास हमेशा दुहराया जाएगा !
कभी कुछ महिनें या कुछ साल,
या फ़िर पांच साल मे ऐसा आएगा !!

मोहन श्रीवास्तव (कवि)
www.kavyapushpanjali.blogspot.com
दिनांक-०१/१०/२००४,शुक्रवार,
रात्रि ११.१० बजे,

चिंचभुवन,नागपुर(महाराष्ट्र)


 

भारत-पाक के रिश्ते सुधरें


मित्रता हमारा मूलमंत्र,
और हम मित्रता पे जान लुटाने वाले है!
यदि कोई पसीना बहाये हम पर,
तो हम उनके लिए खून बहाने वाले है!!

भारत-पाक के रिश्ते सुधरें,
दोनो देश के अवाम यही चाहते है!
भारत सरकार का भी सदा यही प्रयास,
जिसे दुनिया वाले सराहते है!!

पर मित्रता मे छल की बू आती है,
वहां की निकम्मी सरकार से!
जहा आतंकवादियों के माध्यम से ,
हमपे हमले कराया जाता है!!

मित्रता मे दरार है आ जाता,
जब वे हमें कश्मिर का राग सुनाते है!
शान्ति के मिठे रस मे,
वे अशान्ति का जहर पिलाते है!!

कड़वी सच्चाई यही है कि,
मित्रता मे लाभ उनको ही होगा!
हम हानि सदा से सहते आए है,
नुकसान हमारा ही होगा!!

मोहन श्रीवास्तव
दिनांक-३०/०९/२००४,बॄहस्पतिवार,प्रातः ६.१५ बजे,
चिंचभुवन नागपुर(महाराष्ट्र)

Wednesday, 9 November 2011

यदि मै हो जाता मंत्री

यदि मै हो जाता मंत्री,
तो राजमहल मे रहता ।
दिन रात अप्सरायें सेवा करती,
और अक्सर दौरों पर होता ॥

मेरी जान पहिचान बहुतों से होती,
और कई पुलिस अधिकारी से ।
वे सब मुझको सलाम मारते,
चलता मै सरकारी गाड़ी से ॥

मै खूब चिकन-तन्दूरी खाता,
और पीता अंग्रेजी शराब ।
खूब रंग रलियां करता,
मिलता मुझे शवाब ॥

मै अपने निर्वाचन क्षेत्र मे,
खूब आगजनी करवाता ।
फ़िर सरकारी मशिनरियों से,
उन्हे ठीक करवाता ॥

मेरे क्षेत्र की जनता कहती कि,
मंत्री जी ने किया बहुर उपकार ।
हम सब की बहुत मदद की,
उन्हे ही जीताएंगे अबकी बार ॥

इस तरह आगामी चुनावों मे ,
दुबारा कुर्सी पा लूंगा ।
बाकी जो बचा कसर होगा,
उसको भी पूरा कर लूंगा ॥

मोहन श्रीवास्तव (कवि)
www.kavyapushpanjali.blogspot.com
चंद्रपुर महा.