Thursday, 26 September 2013

ये युद्ध नहीं तो और क्या है

ये युद्ध नही तो और क्या है,
वे वेष बदल-बदल कर हमको मार रहे ।
हम शांति का पहाड़ा रट करके,
उनकी आरती उतार रहे हैं ॥

आतंकवादियों के माध्यम से,
वे हमपे हमले कर रहे हैं ।
और हम शांति वार्ता की बातें कर,
आतंकवाद की आग मे जल रहे हैं ॥

आज सारा भारत ही,
उनके कुकृत्यों से परेशान है ।
हम दुश्मन हैं सदा से उनके,
और हम समझते कि दोस्त हमारा पाकिस्तान है ॥

अब बहुत सह लिया हम सबने,
अब और अधिक बर्दास्त नहीं ।
उनसे सारे रिश्ते बंद करो,
ये देश की अब है मांग यही ॥

अंग फड़क रहे हैं हमारे,
दुश्मन के शीश काटने को ।
मजबूर कर देंगे हम उनको,
जीवन का भीख मांगने को ॥

मोहन श्रीवास्तव (कवि)
www.kavyapushpanjali.blogspot.com
27-09-2013,friday,8.15 a.m,(758)
pune,maharashtra



Monday, 9 September 2013

युवा शक्ति महान है

किसी भी देश की तरक्की मे,
युवा शक्ति का बड़ा हाथ है ।
आर्थिक,सामाजिक व बैग्यानिक क्षेत्र मे,
इनका पल-पल साथ है ॥

आज अपने देश मे भी,
युवाओं की सोच अब बदल रही है ।
लगभग सभी क्षेत्रों मे,
इनकी टोली बढ़ रही है ॥

कर रहे हैं तरक्की आज जो हम,
उनमें इन सबका बड़ा योगदान है ।
दुनिया के किसी भी देश मे देखो,
युवा शक्ति महान है ॥

पर आज हमारे देश के युवा,
अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं ।
देख-देख कर अपने देश की हालत,
इनके दिल में भय भी अंकित है ॥

आरक्षण व तुष्टिकरण से,
सबके दिल में नफरत है ।
जहां राजनीति की गंदी हवा से,
इनके दिलों में दहशत है ॥

पर कर रहे नकल वे पश्चिमी सभ्यता की,
जो हम सब के लिये कभी ठीक नही ।
करना है नकल तो उनके विकास की करो,
जो सबके लिये हो उचित यही ॥

किसी भी देश की तरक्की मे,
युवा शक्ति का बड़ा हाथ है ।
आर्थिक,सामाजिक व बैग्यानिक क्षेत्र मे,
इनका पल-पल साथ है ॥

मोहन श्रीवास्तव (कवि)
www.kavyapushpanjali.blogspot.com
10-09-2013,tuesday,5am,(751),
pune,maharashtra,