Tuesday, 7 January 2014

नया साल मुबारक हो

नया साल मुबारक हो,
दिल के सपनें, साकार हो।
जीवन मे सफलता, कदम चुमें,
सुख मय सदा, परिवार हो

कभी कांटा चुभे,ठोकर ना लगे,
जब चलें आप, कहीं राहों मे
जीवन मे हर पल, उजाला हो,
गूंजे नाम, दिशावों में

सदा सन्मार्ग पर, चलें आप,
बुराई की राहों, से दूर रहें
मुस्कान सदा हो, चेहरे पे,
खुशियों से सदा, भरपूर रहें

खुशियों से भरा, हो घर-आंगन,
धन-बैभव से, खजाना भरा रहे
मोहन की, दिल से यही कामना,
जींदगी फूलों सा, खिला रहे

मोहन श्रीवास्तव (कवि)
www.kavyapushpanjali.blogspot.com
29-12-1999,4:45pm,wednsday,

chandrapur,maharashtra. 

Thursday, 26 December 2013

"मेरे आने की खबर पाके मचलती होंगी"


 मेरे आने की खबर पाके,मचलती होंगी |
बड़ी बेचैनी से आंगन में, टहलती होंगी ||
 मेरे आने की खबर पाके..............

सुहाने सपने सजा, जुल्फें बना,बेंदी लगा |
उनकी उम्मीदें न पल भर, को बहलती होंगी ||
मेरे आने की खबर पाके..............

मेरी दस्तक की आहट में, लगें कानो की |
सौ दफे फीकी सी ,मुस्कान बदलती होंगी ||
मेरे आने की खबर पाके..............

कभी झरोखे से ,तकने से,रहगुजारों में |
इन्तिजारी की नही, बर्फ पिघलती होगी ||
मेरे आने की खबर पाके..............

आँखों से उनके जज्बात, छलकते होंगे |
बेखयाली में तेज, धडकनें चलती होंगी ||

  मेरे आने की खबर पाके,मचलती होंगी |
बड़ी बेचैनी से आंगन में टहलती होंगी ||
 मेरे आने की खबर पाके..............


मोहन श्रीवास्तव (कवि)
www.kavyapushpanjali.blogspot.com
11-09-2013,wednesday,8pm,756),
in pune-hatiya expess,train.



Wednesday, 25 December 2013

होगा कैसा नया साल


होगा कैसा, नया साल,
जब धरती पे, आभा उतरेगी
चिड़ियों के, किलकरियों के बीच,
जब नई सुबह, जब गुजरेगी

सुरज की, लालिमा आने से,
अंधेरा दूर, हो जायेगा
कलियों के, खिलने से ही,
जो कली थी, फूल बन जायेगा

खुशियों से भीगा, होगा नया साल,
जो सारे जहां मे, रोशनी लायेगा
दुश्मनी को जड़ से, मिटा कर के,
लोगों मे प्यार, जगायेगा

नई उमंग नया तरंग,
जन-जन मे, उत्साह भरा होगा
बैग्यानिक,आर्थिक सामाजिक क्षेत्र मे,
भारत का नाम, बढ़ा होगा

मोहन श्रीवास्तव (कवि)
www.kavyapushpanjali.blogspot.com
19-12-1999,sunday,12.30pm,
chandrapur,maharashtra.




Monday, 23 December 2013

हे महामहिम अटल बिहारी जी

महामहिम श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म पर उन्हें मेरी हार्दिक शुभकामनायें व बधाई..

हे महामहिम अटल बिहारी जी,
शत-शत बार नमन तुमको ।
भारत माता के लायक सपूत,
बारम्बार नमन तुमको ॥

अपने शासन काल के दिनों मे,
तुमने जो करके दिखलाया था ।
आजादी से अब तक ना कोई,
ऐसा  तो कर पाया था ॥

अब देश के शासक, बनो ना बनो,
पर लोगों के दिलों मे छा गये तुम ।
सच्ची दृष्टि से यदि देखा जाये तो,
लोगों के दिलों को भा गये तुम ॥

दुनिया के देशों मे ईज्जत,
जो भारत को तुमने दिलाई  ।
इस अन्धी -बहरी दुनिया मे ,
अपनी आवाज व रोशनी बिखराई ॥

सत्य,अहिंशा, भाईचारे की.
नीति पे चलने वाले हो ।
कटुता,शत्रुता भुला करके,
सबको साथ मे ले के चलने वाले हो ॥

मोहन कुछ दे नही सकता है तुम्हे,
पर ईश्वर से कामना करता है ।
जग मे सूरज जैसे चमको,
दिन- रात दुआ ये करता है ॥

मोहन श्रीवास्तव (कवि)
www.kavyapushpanjali.blogspot.com
rewised on 22-06-2013,

raipur,chhattis garh.