Wednesday, 26 February 2014

शिव स्तुति (आई शिवरात्रि)



आप सभी मित्रों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई,,,भगवान भोले नाथ जी व माता पार्वती आप सब पर सदा ही अपनी पावन कृपा बनाये रखें..............

आई शिवरात्रि,खुशियों की रात्रि,
शिव जी गिरिजा संग नाचे ।
पावन त्योहार,शिव का श्रृंगार,
जिसे देख के काम भी लाजे ॥
आई शिवरात्रि,खुशियों की रात्रि...

होते ही भोर,मुर्गे की शोर,
सुनकर गिरिजा जी जागीं ।
होके तैयार,करके श्रृंगार,
भोले के चरण में लागी ॥
आई शिवरात्रि,खुशियों की रात्रि...

पूजा की थाल,अबीर और गुलाल,
दीपक भी थाल मे साजे ।
चल दी हैं आज,गणपति की मातु,
भोले जी जहां हैं बिराजे ॥
आई शिवरात्रि,खुशियों की रात्रि...

बिषधर का रूप,मनमोहक रूप,
सबके मन को ललचाए ।
अंग मे भभूत,सुंदर स्वरूप,
वो सबको बहुत लुभाए ॥
आई शिवरात्रि,खुशियों की रात्रि...

पीते हैं भंग,बजता मृदंग,
और नाग गले मे साजे ।
भूतों का संग,मदमस्त बसंत,
सिर पे गंगा माँ बिराजे ॥
आई शिवरात्रि,खुशियों की रात्रि...

चढ़े है धतूर,बेल और पुष्प,
ॐ नम: शिवाय सब जापे ।
लम्बी कतार,भोले के द्वार,
हर-हर महादेव है व्यापे ॥
आई शिवरात्रि,खुशियों की रात्रि.....

भोले प्रसन्न,गिरिजा जी धन्य,
जो ऐसे पति हैं पाई ।
बाबा महान,कोई ना शान,
देखो  शिवरात्रि आई ॥

आई शिवरात्रि,खुशियों की रात्रि,
शिव जी गिरिजा संग नाचे ।
पावन त्योहार,शिव का श्रृंगार,
जिसे देख के काम भी लाजे ॥

मोहन श्रीवास्तव (कवि)
23-02-2014,Sunday,03:40am,(860)

Pune,M.H.



Thursday, 20 February 2014

जब किसी भारत की बेटी का

सुन करके कलेजा कांप उठता,
और दिल मे दहसत भर जाता ।
जब किसी भारत की बेटी का,
जबरन बलात्कार है किया जाता ॥

नारी सम्मान का हम ढोल पीटते,
और रोज नारी का अस्मत लूटा जाता ।
उन भीड़ भरे बाजारों में,
उनका चीर-हरण है किया जाता ॥

ये घटनाएं रोज हो रही,
और आगे भविष्य मे होंगी भी ।
क्योंकि कानून हमारा सख्त नही,
और अपराधियों को सजा मिलती ही नही ॥

मित्रों,आज हमारी बहन-बेटियां,
देश में कहीं सुरक्षित है नही ।
कब किसकी ईज्जत पे आरी चल जाए,
ये बात भी मित्रों बहुत सही ॥

जब तक कड़ी सजा नहीं मिलेगी उन्हें,
वे सब ऐसे ही जुल्म ढहाएंगे ।
हमारी बेटियों की ईज्जत लुटती रहेगी,
और हम खून के आसूं बहायेंगे ॥

पश्चिमी सभ्यता का अंधाधुंध अनुकरण,
ये हम सबके लिये है ठीक नहीं ।
इसका दुष्परिणाम अभी हो रहा है मित्रों,
और आगे भविष्य मे होगा बड़ा भयंकर ही ॥


मेरा विनम्र निवेदन है उन बेटियों से भी,
कि वे भी अंजान पे जल्दी ना विश्वाश करें ।
और उन्मुक्तता व अंग प्रदर्शन से,
जितना हो सके सभी बचें ॥
और उन्मुक्तता व अंग प्रदर्शन से,
जितना हो सके सभी बचें.......

मोहन श्रीवास्तव (कवि)
19-02-2014,Wednesday,05:00pm,(859)
Pune,M.H.