Saturday, 8 March 2014

अब प्राइवेट कम्पनियों की बाढ़ सी आ गई है

अब प्राइवेट कम्पनियों की, बाढ़ सी गई है,
जहां नित नई-नई, कम्पनियां खुल रही हैं
पैसे कमाने की चाहत मे,
ये अपने कर्मचारियों का, शोषण कर रही हैं

जलकुंभी  की तरह ये, उग रही कम्पनियां,
ये लोगों को बेवकूफ, बना रही हैं
बेरोजगारी का, लाभ उठाकर,
ये खुब पैसे कमा रही हैं

इण्डस्ट्रीज,फैक्ट्री,या हो कन्स्ट्रूक्सन,
या मार्केटिंग,बैंक, सिक्योरिटी हो
बीमा,सड़क या हो, मिडिया,
या किसी भी तरह, का ड्युटी हो

बड़े-बड़े ये बोर्ड लगाकर,
ये लोगों को बेवकूफ, बना रही हैं
पी,एफ,बोनस , समय से सैलरी,
ऐसी तरह-तरह की, बातों से लुभा रही हैं

पर कड़वी सच्चाई, यही है कि,
ये अपने वादे पर नही, उतरती हैं खरी
पी,एफ,बोनस की, बात ही क्या,
समय से नही, देती हैं सैलरी

गुण्डागर्दी के, बल पर ये,
अपनी कम्पनियां चलाते हैं
अपने रहते खुब, ऐशो-आराम मे,
पर कर्मचारियों का, खून पी जाते हैं

पर आज के इस महौल मे भी,
कुछ-कुछ कम्पनियां बहुत ही अच्छी है
वे हर मान दण्डों का रखती हैं ख्याल,
और कर्मचारियों की भी हितैषी हैं

अब प्राइवेट कम्पनियों की, बाढ़ सी गई है,
जहां नित नई-नई, कम्पनियां खुल रही हैं
पैसे कमाने की चाहत मे,
ये अपने कर्मचारियों का, शोषण कर रही हैं

मोहन श्रीवास्तव (कवि)
www.kavyapushpanjali.blogspot.com
22-08-2013,1am,thursday,(734),
pune,maharashtra.






Friday, 28 February 2014

"आरक्षण का जहर उगाना ठीक नही”


वोटों की संख्या बढा़ने के लिए,
आरक्षण का ज़हर उगाना ठीक नही !
अपने निजी स्वार्थों के लिए,
देश को गिराना ठीक नही !!

उन पढ़े-लिखे नव-जवानों के,
दिलों पर क्या गुज़रता होगा !
जिन्हें आरक्षण के कारण,
नौकरियों से छांट दिया जाता होगा !!

वे मासूम पढ़- लिख कर भी,
अपने करतब नहीं दिखा पाते !
राष्ट्र के लिए आरक्षण के कारण,
अपना ज़ौहर नही दिखा पाते !!

आरक्षण से प्यार है इतना तो,
आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाए !
उनमे भी जिनको इसकी ज़रूरत हो,
उनका पहचान किया जाए !!

इस तरह से आरक्षण को कम करके,
हम मज़बूत राष्ट्र बना सकते !
उन पढ़े -लिखे नव-जवानों से,
अपने भारत की तश्वीर सजा सकते !!


वोटों की संख्या बढा़ने के लिए,
आरक्षण का ज़हर उगाना ठीक नही !
अपने निजी स्वार्थों के लिए,
देश को गिराना ठीक नही !!

मोहन श्रीवास्तव (कवि)
www.kavyapushpanjali.blogspot.com
दिनांक- १७/०१/२००० सोमवार
शाम-.४५ बजे

चंद्रपुर(महाराष्ट्र)