Monday, 19 February 2024

तमिलनाडु दर्शन (तमिलनाडु तो सबसे न्यारा)

वैसे तो भारत में कई राज्य,
और वो सबके सब तो महान हैं
पर मंदिरों का राज्य तमिलनाडु,
जिसका विश्व मे पहचान है

समुद्र किनारे बसा चेन्नई,
जो तमिलनाडु का जान है
मरीना बीच यहीं पे स्थित,
जहां जीवन लगता आसान है

मंदिरों का शहर मदुरई ये देखो,
जहां माँ मिनाक्षी का दरबार है
तमिलनाडु का दिल जिसे हैं कहते,
इसका बहुत ही शान है

त्रिची मे श्री रंगम मंदिर,
जहां कल्लनीय मनोहर बांध है
नामक्कल मे हनुमान जी का मंदिर,
जो भक्तों को देते सदा वरदान हैं

ईरोड मे अर्धनारीश्वर शिव जी,
तो पलनी मे मुर्गन स्वामी हैं
तंजाउर मे सबसे बड़ा है मंदिर,
जहां भोले बाबा भंण्डारी हैं

नारियल-धान की खेती तो,
सबका जी ललचाये
चाय बगान कन्नूर मे देखो,
जो सभी के दिल को है भाये

गर्म प्रदेश मे भी देखो,
यहां ठंडे-ठंडे स्थान हैं
एरकाड,कोडइकनाल और ऊटी,
जिसका अलग पहचान है

पहाड़ों की रानी ऊटी में,
जी कभी भरता ही नही
मुडुमल्ली के वन-प्राणियों को.
देखने मे पलक गिरता ही नहीं

धर्मपुरी मे वोकोनिकल फाल्स,
तो आम प्रसिद्ध है सेलम का
पवित्र सेतु बांध रामेश्वर मे तो,
ज्योतीर्लींग है शिव जी का

अंतिम छोर हमारे भारत का,
जो कन्याकुमारी यहीं पर है
जहां स्वामी विवेकानंद जी की मुर्ति,
लोगों को आकर्षित करती है

डा.राधाकृष्णन जी की जन्मस्थली,
जो तमिलनाडु मे स्थित है
तमिलनाडु मे तमिल है भाषा,
जो कि बहुत पुरानी है

खान-पान मे इडली-धोसा,
चावल,पोंगल,सांबर दही
पश्चिमी सभ्यता से अभी भी दूर,
जिन्हें मिल रही पहचान सही

फिल्मी दुनिया मे बहुत नाम,
तमिल के हिरोइन-हीरो का
करते हैं सब अच्छे काम,
ये राज्य भी तो है वीरों का

एक से बढ़कर एक स्थान,
जिसका हम कर सकते है बखान नहीं
तमिलनाडु सबसे न्यारा,
और चाहें वो सम्मान सही
तमिलनाडु सबसे न्यारा,
और चाहें वो सम्मान सही......

मोहन श्रीवास्तव (कवि)
25-01-2014,Saturday,05:00pm,(842)

Pune,M.H






No comments: