Monday, 19 February 2024

होली (हो मुबारक अपको होली का त्योहार)

हो मुबारक आपको होली का त्योहार
रंग लगावो प्यार से,और गले मिलो मेरे यार
गले मिलो मेरे यार,जिनसे है तुमको प्यार
रगड़-रगड़ के रंग लगाके,कर दो चेहरे लाल

कर दो चेहरे लाल,अपनी प्यारी-प्यारी साली की
यही बहाना है मेरे भाई,अपनी भी दिल वाली की
भांग और गुझिया को खाकर,हो जावो सब मतवाले
नैन से नैन लड़ा करके,बन जावो सब दिल वाले

बन जावो दिल वाले आज,नफरत को अब बिसरा दो
दुश्मन भी यदि है कोई तो,उनको भी गले लगा लो
उनको भी गले लगा लो,जिनका है ना कोई
मोहन को भी अपना बना लो,जिसे बस आश आप सबका ही  
मोहन को भी अपना बना लो,जिसे बस आश आप सबका ही.......

मोहन श्रीवास्तव (कवि)
14-03-2014,08:00PM,Friday,(861)
Pune,M.H






No comments: