Wednesday, 12 June 2013

"मंगलमय हो जन्मदिन आपका "

"मंगलमय हो जन्मदिन आपका" ,
व दिल के सपने साकार हों ।
जीवन मे सफ़लता कदम चूमें,
व सुख मय सदा परिवार हो ॥

कभी कांटा न चुभे,ठोकर ना लगे,
जब चलें आप कहीं राहों मे ।
जीवन मे हर पल उजाला हो,
व गूंजे नाम दिशावों मे ॥

सदा सन्मार्ग पर चलें आप ,
व बुराई की राहों से दूर रहें |
मोहन की दिल से यही कामना ,
खुशियों से सदा भरपूर रहें ॥
मोहन श्रीवास्तव (कवि)
http://kavyapushpanjali.blogspot.in/2013/06/blog-post_12.html
३-१-२०००,शाम ५ बजे,

चंद्रपुर,महाराष्ट्र