Friday 17 August 2018

"हे अजातशत्रु अटल बिहारी जी "

"युग पुरुष अटल जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि" 

 हे अजातशत्रु अटल बिहारी जी 
शत शत बार नमन तुमको  |
भारत माता के सच्चे सपूत 
बारम्बार नमन तुमको  ||

अपने शासन काल के दिनों में 
तुमने जो करके दिखलाया था |
आजादी से अब तक ना कोई 
ऐसा तो कर पाया था ||

सत्य अहिंसा भाई चारे की 
नीति पे चलने वाले थे |
कटुता -शत्रुता भुला करके 
सबको साथ में लेके चलने वाले थे ||

हे युगपुरुष तुम चले गए 
छोड़ के इस भवसागर को |
अब प्रेम अमृत से कौन भरेगा 
भारत माता के गागर को ||

आशीष तुम्हारा हम सबको 
सदा सदा ही मिलता रहे |
भारत माता के  अनमोल पुष्प 
तू जनमानस में खिला रहे ||
भारत माता का अनमोल पुष्प 
तू जनमानस में खिला रहे ||

कवि मोहन श्रीवास्तव