Tuesday 14 August 2018

"कालों के भी महाकाल, भारत माता के लाल "




कालों के भी महाकाल, भारत माता के लाल 
शत्रुओं के सीस काट काट आगे बढिये | 
थम जाये वैरी चाल, कर दो बेहाल हाल 
रिपुओं  के शव पाट पाट आगे बढिये || 
चारों ओर उड़े धूल, अरि जाएं राहभूल 
द्रोहियों को डांट डांट कर आगे बढिये | 
ऐसा करो प्रतिघात, जल कर होवे खाक
वैरियों को मार मार लात आगे बढिये || 
 मोहन  श्रीवास्तव