Thursday, 13 February 2014

गुरूदेव और सुखदेव, भगत सिंह

हर खुशी भुलाकरके मित्रों,
आओ हम याद उन्हें भी कर लें ।
उन भारत माता के वीर सपूतों को,
दिल से नमन हम कर लें ॥

आज जो हम आजाद हुए हैं,
उन सबके एहसान बड़े हैं ।
जो भारत माँ की आजादी के लिये,
हसते-हसते शूली पे चढ़े थे ॥

जब-जब याद है उनकी आए,
तब-तब आखों मे नीर भर आता है ।
देश प्रेम हो हम सब में,
ए बात हमे सिखलाता है ॥

इन्हीं महान क्रांतिकारियों में वे तीन,
जो अपना अमिट छाप हैं छोड़ गये ।
गुरूदेव और सुखदेव, भगत सिंह,
जो गुलामी के बंधन को तोड़ गये ॥

मित्रों हम कितना भी तरक्की करते जायें,
पर हमें उन शहीदों को कभी नहीं भुलाना है ।
उन भारत माँ के सपूतों के सपनों को,
हमें सच करके तो दिखाना है ॥
उन भारत माँ के सपूतों के सपनों को,
हमें सच करके तो दिखाना है.....

मोहन श्रीवास्तव (कवि)
14-02-2014,Friday,11:50am,(855)

Pune,M.H,

वेलेन्टाइन डे की कहानी

दिन,महिना,साल भूल के,
अब मंथ,ईयर व डे हैं कहाये जाते ।
साल के तीन सौ पैंसठ दिन में,
कुछ न कुछ डे तो मनाये जाते ॥

इन्हीं डे में वेलेन्टाइन डे,
जो प्रेमी जोडे़ हैं मनाया करते ।
इस दिन सब कुछ भुल-भाल के,
बस प्यार का पाठ पढ़ाया करते ॥

जिस किसी को प्यार किसी से,
वो इजहार प्यार का किया करते ।
इक-दूजे को भेंट मे कुछ तो,
प्यार का उपहार दिया करते ॥

वेलेंटाइन डे की भी कहानी मित्रों,
अपनी जुबा से सुनाता हूं ।
सेंट वेलेंटाइन डे का किस्सा,
जो सुना है मै दुहराता हूं ॥

रोम देश मे एक इसाई,
जिसका नाम सेंट वेलेन्टाइन था ।
वहां की राजा की बेटी से,
भरपूर प्यार भी उसको था ॥

बिना शादी के लड़का-लड़की,
सारे रिश्ते कर सकते हैं ।
पति-पत्नी नही तो क्या,
वे प्रेमी जोड़े बन कर रह सकते हैं ॥

ये बात उसने राजा से,
बड़ी निडरता से कह डाला ।
लाल रंग के दिल को उसने,
राजकुमारी की झोली मे डाला ॥

उसकी गुस्ताखी देख के राजा,
उसे फासी की सजा है सुनवाया ।
चौदह फरवरी के दिन ही उसको,
सजाए मौत है दिलवाया ॥

इसी दिन को याद करके प्रेमी,
अपने प्यार को खुब रिझाते हैं ।
प्यार-मुहब्बत करके वे,
वेलेन्टाइन डे को मनाते हैं ॥

पर पश्चिमी सभ्यता का अंधाधुंध अनुकरण मित्रों,
बर्तमान मे लग रहा होगा अच्छा ।
पर इसका दुष्परिणाम भयंकर होगा,
ये बात भी मित्रों है सच्चा ॥
 पर इसका दुष्परिणाम भयंकर होगा,
ये बात भी मित्रों है सच्चा ........

मोहन श्रीवास्तव (कवि)
13-02-2014.Thursday,03:40pm,(854)

Pune,M.H.