Friday 28 September 2018

मै व् मेरी श्रीमती कवयित्री शोभा मोहन श्रीवास्तव  जी काव्य पाठ  करते हुए 





Wednesday 26 September 2018

'चरखे का बस गुणगान मत करिए '

देश को आजादी मिली , सबकी थी बांछे खिली 
चरखे का बस  गुणगान मत करिए |
बड़े बड़े वीरवर , देश पथ निछावर 
बलिदानियों का हीनमान मत करिए ||
 बाहरी लुटेरे थे जो , लूटने को घेरे थे जो 
उनका यहाँ पे सनमान मत  करिए |
सच्चा इतिहास अब , जानें  देशवासी सब 
झूठे इतिहास का बखान मत करिए ||

कवि मोहन श्रीवास्तव 


Tuesday 11 September 2018

"श्री गणेश वंदना "

देवताओं में प्रथम ,सुमिर रहे हैं हम 
श्री गणेश आपका तो गुणगान करते | 
आओ आओ गजानन ,आपका मूसवाहन 
शिव सुत आपका हम आह्वान करते || 
विघ्न बाधा दूर करो ,कारज  को सिद्ध करो 
मंगलमूर्ति आपका सन्मान करते | 
बस आस आप पर ,निज दास जानकर 
हिरदे में आपको विराजमान करते || 

 कवि मोहन श्रीवास्तव