Thursday, 17 October 2013

बेटियां

होती हमारी आन है,देखो ये बेटियां
कितनों की तो ये प्राण ,होती है बेटियां

घर को सदा खुशहाल, करती हैं बेटियां
वक्त के अनुसार ही, ढलती है बेटियां

बेटों से कभी कम नही, होती हैं बेटियां
कितने कुलों की लाज को ,ढोती हैं बेटियां

पापा का देखो ख्याल, ये करती हैं बेटियां
मां को बहुत ही प्यार, ये करती हैं बेटियां

भाईयों की लाज ये, होती हैं बेटियां
पति के दिलों मे राज भी, करती हैं बेटियां

शक्ति की अवतार भी, होती है बेटिय़ां
आखों से भी प्रहार ये, करती हैं बेटियां

कभी दहेज की आग मे, जलती है बेटियां
कभी ज़ालिमों के वार से, मरती है बेटियां

कभी पापियों के ज़ुल्म को, सहती है बेटियां
कभी पति के बिरह की आग मे, जलती है बेटियां

होती किसी भी देश की, गौरव ये बेटिय़ां।
अपने ये देखो आंगन की, कलरव है बेटियां

ममता की भंडार ये, होती है बेटियां
कितनों का उद्धार ये, करती हैं बेटियां

होती हमारी आन है,देखो ये बेटियां
कितनों की तो ये प्राण ,होती है बेटियां

मोहन श्रीवास्तव (कवि)
www.kavyapushpanjali.blogspot.com
दिनांक-१३-०५-२०१३,
सोमवार,शाम बजे, पुणे, महाराष्ट्र




Wednesday, 16 October 2013

हां मैं एक कातिल ही हूं


आपके शहर में,
इक अन्जान सा मुशाफिर हूं,
राह चलते हुए
वे समझते हैं कि मैं एक कातिल हूं

दूर रहता हूं तो वे
पत्थर मुझपे बरसाते हैं
पास जाता हूं मैं तो
गले से वे लगाते हैं

मेरे कंधे से टंगी झोली को
वे बारूद समझ बैठे

पास आते तो उन्हें
गीतों की फुलझड़ियां मिलती

यहां मैं आया था तो
मेरे हाथों में
बस एक कलम और कागज था
आपने हमे एक
कवि का रूप दे डाला

कौन कहता है कि
मैं कातिल नहीं हूं
शहर के हर गुनाह मे
मैं शामिल जो हूं

हां मैं एक कातिल ही हूं

जिसने तलवार या गोली नहीं मारा

बस अपनी चंद रचनावों से
आपके दिलों में घाव कर डाला
बस अपनी चंद रचनावों से
आपके दिलों में घाव कर डाला

मोहन श्रीवास्तव (कवि)
www.kavyapushpanjali.blogspot.com
01-03-2001,thursday,11:05am,(467),
kerala express train,between selam to ballarsha jn.