Wednesday 28 September 2011

सरकार चाहे कैसी भी बने


सरकार चाहे कैसी भी बने,
स्थिरता पहले आना है!
अशीक्षा -बेरोजगारी,व भ्रष्टाचार को,
हर जगह से हमे मिटाना है!!

मंहगाई पर काबू करना,व,
जन-जन मे सुरक्षा का माहौल बने!
सभी धर्म व जातियां मिलकर रहें ,
जो एकता की मिशाल बने!!

आदर-सम्मान सभी का हो,
महिलावों को उचित सम्मान मिले !
निष्पक्ष भाव से ही सबको ,
उचित न्याय व ईनाम मिले!!

बच्चे जो देश की भावी आशा,
उनके कल्याण के काम किए जाएं!
विधवा - वॄद्ध व बेसहारों के ,
पुनर्वास के प्रयास किए जाएं!!

देश प्रेम हो जन-जन मे भरा,
सभी को देश - भक्ति का पाठ पढाया जाए!
देश रक्षा मे जो लगे वीर,
उनका भी उत्साह बढ़ाया जाए!!

                                 मोहन श्रीवास्तव
                              दिनांक- ०८/१०/१९९९, शुक्रवार, समय- दोपहर १२.१५ बजे
                               चंद्रपुर(महाराष्ट्र)


No comments: