Monday, 19 February 2024

प्रथम गुरु है मां अपनी

दुनिया मे रिश्ते अनेकों हैं,
पर मां का रिश्ता महान है
पशु-पक्षी,मानव या कोई जीव,
वो सब की जीवन दान है

गर्भ मे जब आता है जीव,
तब से ही वो पालन करती
कितने कष्टों को झेल-झेल कर,
वो अपने उदर से, हमे पैदा करती

बचपन से लेकर, जवानी तक,
वो पलकों मे, हमे बिठाती है
खुद भुखे रह, जाती है वो,
पर हमे तो खुब ,खिलाती है

प्रथम गुरु है ,मां अपनी,
जो हमे जग मे ,जीना सिखाती है
हर मुश्किल की घड़ी, मे वो,
हमे अपने सीने मे, छिपाती है

संसार सदा ही, रहा है ऋणी,
कोई मां के कर्ज को, ना उतार सका
वो ईन्सान सदा, रहते हैं सुखी,
जो पाते हैं  मां से, आशिर्वाद सदा
जो पाते हैं मां से ,आशिर्वाद सदा 

मोहन श्रीवास्तव (कवि)
www.kavyapushpanjali.blogspot.com
१९--२०१३,वृहस्पतिवार,सुबह ११.३० बजे,
पुणे,महा.


No comments: